Breaking News

Banner

बंटी-बबली फ़िल्म की तर्ज में चोरी करने वाले प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, 6 लाख के जेवर, 50 हजार के सिक्के जब्त ।

# प्रदीप पटेल | 17 May, 2021

जाँजगीर। बंटी-बबली फ़िल्म की तर्ज में चोरी करने वाले प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है, जो पिछले तीन महीनों से दर्जन भर से ज्यादा क्षेत्रों में चोरी कर पुलिस की नाक में दम कर दिया था। दोनों आरोपियों के पास से छह लाख रुपए का जेवरात और सामान के साथ करीब 50 हजार रुपये के सिक्के भी बरामद किए हैं।

दरअसल आरोपी सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम चारपारा के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका हैं, आरोपी संतोष कुमार पटेल और प्रमिला साहू पिछले कई महीनों से सक्ती, मालखरौदा, डभरा क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे, जिसके चलते पुलिस विभाग पर भी सवाल उठना शुरू हो गया था, पुलिस के आलाधिकारी इन चोरों को पकड़ने लगातार प्रयास कर रहे थे।

जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में चोरियां

सीसीटीवी ओर सायबर सेल की मदद ली जा रही थी, लेकिन चोरी करने वालो का सुराग नहीं मिल पा रहा था, एक बार आरोपी ने गलती से चोरी के मोबाइल का उपयोग कर डाला, जिसे साइबर सेल लगातार ट्रेस कर रही थी, इसके बाद पुलिस ने उनको धर दबोचा। आरोपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि वो जेल गया था, जहां से छूटने के बाद उसे पैसे की जरूरत महसूस हुई, और रातों-रात पैसा कमाने की कोशिश में तीन महीनों में दर्जन भर से ज्यादा जगहों पर उन्होंने चोरियां की ओर लाखों का माल जमा कर लिया।

ऐसे करते थे वारदात

दोनों बंटी-बबली के कारनामें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई, दोनों ने बताया कि बाइक में ही फ्रिज जैसे बड़े-बड़े समान तक रखकर उड़ा ले गए। आरोपी ने बताया कि पिछले दो महीने के दौरान रात को दोनों बाइक में निकल जाते थे, और जहां मौका मिला वहाँ के दुकान का ताला तोड़ माल साफ कर देते थे, बंटी-बबली को पकड़ने के बाद अब पुलिस राहत महसूस कर रही है ।