Breaking News

Banner

​​​नाबालिग लड़की का अपहरण कर आरोपियों ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम, हिस्ट्रीशीटर समेत 5 गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 08 May, 2021

रायपुर। नाबालिग लड़की का अपहरण कर आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाया, इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, पुलिस ने मामले में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जानकारी के मुताबिक आजाद चौक इलाके से 2 मई की देर रात आरोपियों नाबालिग लड़की का अपहरण किया, इसके बाद नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों पर रेप, छेड़छाड़ और मारपीट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है, साथ ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, जिसमें से 2 महिला भी शामिल है।

हिस्ट्रीशीटर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में हिस्ट्रीशीटर मुस्कान रात्रे, विनय रक्सेल, आकाश, साहिल सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ईरानी गैंग की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है। बता दें कि रक्सेल गैंग और ईरानी गैंग के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, इस मामले की शिकायतकर्ता (15 वर्षीय) नाबालिग आद्तन अपराधी जमन ईरानी की महिला मित्र है, गिरफ्तार सभी आरोपी रक्सेल गैंग के गुर्गे हैं, पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।