Breaking News

Banner

मोबाइल व्यवसायिक दिनेश गुप्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।

# प्रदीप पटेल | 07 May, 2021

तखतपुर। ग्राम बरेला आवास पारा निवासी दिनेश पिता लल्लु गुप्ता  25 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची एवं मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के अनुसार आवासपारा निवासी दिनेश गुप्ता बिजली ऑफ़िस के समीप इमली के पेड़ में चढ़ कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

उसे फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी गई। युवक आवासपारा में मोबाइल का व्यवसाय करता है, वही मौत की सूचना मिलने पर बरेला ग्राम में सैकड़ों की भिड़ इकट्ठी है वही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक की आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, वहीं परिजन भी उसके द्वारा उठाए गए इस कदम से हैरान हैं।