Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ में बेकाबू हुआ कोरोना, एक ही दिन में 15 हजार से अधिक नए संक्रमित मिले ।

# प्रदीप पटेल | 14 Apr, 2021

छत्तीसगढ़। कोरोना पूरी रफ्तार में है। प्रदेश में आज कोरोना का आंकड़ा 15 हज़ार के पार कर गया। प्रदेश में आज 15121 नए मरीज मिले हैं, वहीं 109 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 9 हज़ार 139 हो गयी है । देखा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ मे कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज प्रदेश मे 15 हजार से अधिक कोरोना मामलो की पुष्टि हुई है। रायपुर मे सर्वाधिक 4168 मामले सामने आया है। बिलासपुर मे 1024 नए मामलो की पुष्टि हुई है।

 राज्य में आज रात 09.00 बजे तक 15121 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 4168 रायपुर जिले से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक 23 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पिछले कुछ दिनों प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1755, राजनांदगांव 1291, बालोद 244, बेमेतरा 528, कबीरधाम 587, रायपुर 4168, धमतरी 232, बलौदाबाजार 875, महासमुंद 422, गरियाबंद 411, बिलासपुर 1024, रायगढ़ 388, कोरबा 724, जांजगीर-चांपा 523, मुंगेली 282, जीपीएम 115, सरगुजा 272, कोरिया 194, सूरजपुर 209 बलरामपुर 130, जशपुर 294, बस्तर 199, कोंडागांव 76, दंतेवाड़ा 27, सुकमा 10, कांकेर 115, नारायणपुर 9, बीजापुर 12 अन्य राज्य 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।