Breaking News

Banner

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब मुंगेली जिला में लगा टोटल लॉकडाउन ।

# प्रदीप पटेल | 12 Apr, 2021

मुंगेली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण मुंगेली जिले में लॉकडाउन लगाने को लेकर आदेश जारी किया गया है, मुंगेली कलेक्टर पीएस एल्मा ने 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक 14 से 21 अप्रैल तक जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी, मेडिकल दुकान सहित जरूरी सेवाओं को सशर्त छूट दी गई है, पेट्रोल पंप में जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को ही दिया जाएगा, पेट्रोल-डीजल, लॉकडाउन अवधि में जिले के शराब दुकानें बंद रहेंगी।