Breaking News

Banner

कोरोना को लेकर CM भूपेश बघेल की बड़ी बैठक, लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला । 

# प्रदीप पटेल | 07 Apr, 2021

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में  कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों पर  प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों के विभिन्न समाज- प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक शुरू हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित बैठक में  बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, महिला व बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य एवँ यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार एवँ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ला उपस्थित हैं। बैठक में एम्स, मेकाहारा और सिम्स बिलासपुर के मेडिकल एक्सपर्ट जुड़े हैं। 

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन पर अब से कुछ देर बाद फैसला हो जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी मंत्रियों, अधिकारियों व अलग – अलग संगठनों के साथ बैठक कर रहे हैं । माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश के कुछ शहरों में लॉकडाउन पर फैसला हो सकता है। खासकर रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, बेमेतरा, बालोद, महासमुंद जैसे जिलों के लिए सख्त आदेश आज की बैठक में जारी हो सकता है। मंत्री रविंद्र चौबे ने भी इस बात के संकेत दिये हैं कि मुख्यमंत्री बैठक के बाद कोरोना को लेकर कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। माना जा रहा है कि एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसी सप्ताह से लॉकडाउन शुरू हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात बेकाबू हो गये हैं। प्रदेश में 24 घंटे में रिकार्ड 10 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं , जबकि 53 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना से बिगड़े हालात के बीच आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के अलग – अलग वर्गों , सामाजिक संगठन और समाज प्रमुखों से चर्चा करने जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना, वैक्सीनेशन और लॉकडाउन को लेकर चर्चा की जायेगी। मुख्यमंत्री अलग-अलग संगठन के लोगों और अधिकारियों से ऑनलाइन चर्चा करेंगे। कोविड संक्रमण से बचने के उपायों और उसमें सभी पक्षों के सहयोग को लेकर विचार – विमर्श किया जाएगा। दरअसल जिस तरह से छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है, उसके बाद प्रदेश में लॉकडाउन की मांग उठने लगी है।