Breaking News

Banner

घर के 3 सदस्यों ने खाया जहर, पति-पत्नी की मौत, बेटे की हालत नाजुक ।

# प्रदीप पटेल | 31 Mar, 2021

गरियाबंद। एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया। कीटनाशक का सेवन करने 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे का इलाज मेकाहारा में जारी है। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बहेरापाल की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बहेरापाल निवासी दुर्गेश साहू ने अपनी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेन्द्र के साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया। सुबह जब काफी देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला, तो घर के बगल में रहने वाले जागेश्वर साहू ने अपने घर की छत से झांककर देखा। आंगन में पुष्पेन्द्र बेहोशी की हालत में दिखाई दिया, इसके बाद उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

पड़ोसियों ने दरवाजा खोला, फिर हॉस्पिटल लेकर गए

लोगों ने किसी तरह दुर्गेश के घर का दरवाजा खोला, अंदर कमरे में दुर्गेश और उसकी पत्नी पुनिया बाई बिस्तर पर पड़े हुए थे, तीनों ने खेत में छिड़कने वाले कीटनाशक दवाई का सेवन किया था। जिसकी बदबू उनके शरीर के साथ-साथ पूरे घर में फैल गई थी, तीनों को तत्काल संजीवनी 108 की सहायता से राजिम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने दुर्गेश को ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेन्द्र की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया, कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान पुनिया बाई की भी मौत हो गई, पुष्पेन्द्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सवाल.. परिवार समेत आत्महत्या क्यों की?

जानकारी के मुताबिक बेटे पुष्पेन्द्र की शादी हो चुकी है, घटना के वक्त उसकी पत्नी होली मनाने अपने मायके गई हुई थी, तीनों के द्वारा सामूहिक आत्महत्या का निर्णय क्यों किया गया ?, इसका पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही लग पाएगा, फिलहाल घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।