Breaking News

Banner

नाइट कर्फ्यू के साथ शराब दुकानों के खुलने-बन्द होने का वक़्त बदला ।

# प्रदीप पटेल | 31 Mar, 2021

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच कई जिलों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं राजधानी रायपुर और दुर्ग सहित कई जिलों में रात 9 बजे तक सभी बाजार और दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

वहीं राजधानी रायपुर में शराब दुकान के समय में भी बदलाव किया गया है। अब राजधानी में सुबह 9 बजे शराब की दुकानें खुलेगी और रात 9 बजे बन्द हो जाएगी। वहीं “बार” दोपहर 12 बजे से रात में 10 बजे तक खुले रहेंगे। पहले शराब की दुकान रात 10 बजे तक खुली रहती थी।

पढ़िए आदेश