Breaking News

Banner

बदले गए मुंबई पुलिस कमिश्नर, परमबीर को भेजा गया होमगार्ड, हेमंत नगराले ने संभाली कमान ।

# प्रदीप पटेल | 18 Mar, 2021

मुंबई। पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का अचानक तबादला कर दिया गया है। उन्हें होमगार्ड भेज दिया गया है। एंटीलिया मामले में पुलिस अफसर सचिन वजह की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की भूमिका भी शक के दायरे में मानी जा रही थी। इसके पहले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में उनकी भूमिका और पुलिस की जांच सवालों के घेरे में थी। परमबीर सिंह के तबादले की जानकारी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख द्वारा खुद ट्वीट करके दी गई है।

मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटकों छड़ों से लदी कार के मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। महाराष्ट्र की राजनीति में बवंडर उठना तय एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से लदी कार मिलने के बाद से महाराष्ट्र में राजनीतिक हाय तौबा मची हुई है। पुलिस अधिकारी सचिन वझे की इस मामले में गिरफ्तारी के बाद पूरा पुलिस महकमा और उसकी जांच शक के दायरे में आ चुकी है। और उसे लेकर विधानसभा के भीतर तथा बाहर विपक्ष लगातार हमलावर दिख रहा है। अब पुलिस कमिश्नर के एकाएक तबादले से महाराष्ट्र की राजनीति में बवंडर उठने से इनकार नहीं किया जा सकता।