Breaking News

Banner

शादी का वादा कर नाबालिग के साथ लिव इन में रहा युवक, लड़की प्रेग्नेंट हुई, तो मुकर गया, लड़की की माँ के विरोध करने पर मारपीट की, प्रेमी गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 28 Feb, 2021

रायपुर। टिकरापारा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी 20 साल के अनवर अली को गिरफ्तार किया गया। युवक पर आरोप है, कि उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म किया। इस वजह से लड़की गर्भवती भी हो गई। लड़की की मां से युवक का इसी बात को लेकर विवाद हो गया और शराब के नशे में धुत होकर युवक ने महिला की पिटाई भी कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 20 साल के अनवर अली, 17 साल की लड़की के साथ लिव इन रिलेशनशिप रह रहा था। टिकरापारा के जिस मकान में ये दोनों रहते थे, वहां लड़की की मां भी रहती थी। अनवर आए दिन शराब पीकर दोनों से मारपीट किया करता था। नाबालिग के साथ रहने के दौरान अनवर ने कई बार उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। नाबालिग 6 महीने की गर्भवती हो चुकी थी। इसी बात को लेकर लड़की की मां ने अनवर से पूछताछ करनी चाही। अनवर ने इस पर बात करने से इनकार कर दिया और रॉड से लड़की की मां की पिटाई कर दी।

लिव इन में रहते थे, ऐसे बिगड़ा मामला

कुछ समय पहले एक शादी के कार्यक्रम में लड़की की अनवर से मुलाकात हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी और उसके बाद शादी का झांसा देकर अनवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बात नाबालिग की मां को पता चली तो उसके बाद आगे चल कर शादी करने के इरादे से यह साथ रह रहे थे, लेकिन इस बीच लड़की के गर्भवती होने की वजह से मामला बिगड़ गया। पुलिस से शिकायत के बाद अब युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।