Breaking News

Banner

डीजीपी साहब सिर्फ छोटे लोगो पर ही कार्यवाही क्यों, लेकिन CSP और टीआई पर रहम ।

# प्रदीप पटेल | 14 Feb, 2021

रायपुर। डीजीपी साहब सिर्फ छोटे लोगो पर ही कार्यवाही क्यों हो रही है, जबकि कई ऐसे लोग है जो अपने क्षेत्र में अवैध शराब और अवैध पदार्थो की बिक्री कराते है। जिनको जानकर भी अंजान बन जाते है। जी हां  इन दिनों अवैध शराब की बिक्री पर बहुत ज्यादा सख्त है, डीजीपी साहब प्रदेश में किसी भी जगह पर अगर पुलिस के अफसर जिम्मेदार माने गए तो सस्पेंड होना तय है।और वैसे भी डीजीपी ने शुरुवात में आदेश भी दिया था कि अपने अपने क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाए, लेकिन इसका असर होते नही दिख रहा है, लगातार मिल रही शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए डीजीपी ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करना शुरू कर दिया है, आपको बता दे डीजीपी डीएम अवस्थी को रायगढ़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र में शराब की अवैध फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली।

लेकिन वहां पदस्थ अफसर कार्यवाही नहीं कर पाये इसलिए इस क्षेत्र की कमान संभालने वाले एसआई आरएस नेताम और एएसआई रमेश बेहरा को सस्पेंड कर दिया गया है। भले ही इस मामले में डीजीपी ने छोटी मछली पर कार्यवाही कर बाकी लोगो को चेतावनी दी है, लेकिन इसमे बड़े अफसरो पर रहम कर दिया गया है, जबकि देखा जाए तो इसमे जिम्मेदार अफसर भी शामिल है, जो उस क्षेत्र के मालिक है। बावजूद इसके डीजीपी ने सिर्फ छोटे लोगो पर कार्यवाही की है यह बिल्कुल समझ से परे है।फिलहाल डीजीपी ने सस्पेंड कर बता दिया है कि अभी भी सावधान रहें अन्यथा अगली बारी आपकी हो सकती है। बहरहाल इसमे सीएसपी और टीआई भी संदेह के दायरे में है। जिनको डीजीपी ने नजरअंदाज कर दिया है जिसकी चर्चा प्रदेश भर में जोरो से चल रही है।