Breaking News

Banner

एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, बाप-बेटी को पत्थर से कुचलकर मार डाला, तो 16 साल की लड़की को दुष्कर्म के बाद ज़िंदा गाड़ दिया ।

# प्रदीप पटेल | 03 Feb, 2021

कोरबा। गढ़ उपरोड़ा के कोसगाई जंगल में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक जिस परिवार के घर का मवेशी चराया करता था, उस परिवार के सदस्यों ने ही पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस पैसों के विवाद को लेकर हत्या की बात कह रही है। वहीं गांव में इसे लेकर अन्य चर्चाएं व्याप्त है। पुलिस 4 लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही है। कोरबा से 60 किलोमीटर दूर लेमरू थाना के अंतर्गत आने वाले देवपहरी पर्यटन स्थल से लगे बरपानी गांव में रहने वाला पहाड़ी कोरवा झकरी राम पिता धरमू 55 साल अपनी पुत्री ननकीबाई 16 वर्ष व रिश्तेदार रामकुमार पहाड़ी की चार वर्षीया बेटी सत्यवती बाई के साथ सतरेंगा में रहने वाले संतराम यादव के घर जाने निकला था।

बताया जा रहा है कि काफी समय से झकरी संतराम के यहां काम करता था। पुलिस ने जो जानकारी दी है कि उसके अनुसार पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर पत्थर से कुचल कर संतराम यादव, अब्दुल जब्बार, अनिल सारथी, परदेशी राम, अनंतदास व उमा शंकर यादव ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। लेमरू पुलिस ने मुख्य आरोपी संतुराम को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी को जिंदा दफन कर दिया, संतुराम की निशानदेही पर पुलिस ने लड़की को निकाला, इस दौरान उसकी सांस चल रही थी, हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही लड़की ने दम तोड़ दिया।

झकरी अपने पूरे परिवार के साथ संतुराम के यहां काम करता था, अचानक संतुराम ने काम नहीं होने का हवाला देकर जाने के लिए कह दिया, इसके बाद धरमु अपनी तीन बेटी और पत्नी के साथ अपने गांव जाने वापस निकल गए। इसी बीच संतुराम अपने कुछ साथियों के साथ बाइक में सवार होकर इनके पास पहुंचा, परिवार को घर छोड़ने की बात कहकर मृतक की पत्नी और एक छोटी बेटी को बाइक में बैठाकर ले गया। वापस आकर संतुराम फिर बुधरू और उसकी दो बेटी ( एक 16 वर्ष, दूसरी 4 वर्ष ) को डरा धमका कर जंगल की ओर ले गया। बुधरु और उसकी छोटी बेटी को पत्थर से कुचलकर मार डाला, और 16 वर्षीय नाबालिग की दुष्कर्म के बाद जिंदा दफन कर दिया, मामले की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर घटना स्थल पर रवाना हो गए है। वहीं लेमरू पुलिस ने मुख्य आरोपी संतुराम को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की,  पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी को जिंदा दफन कर दिया . संतुराम की निशानदेही पर पुलिस ने लड़की को निकाला . इस दौरान उसकी सांस चल रही थी . हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही लड़की ने दम तोड़ दिया।

झकरी की पत्नी ने बताया कि वो पिछले एक साल से सतरेंगा निवासी संतुराम के यहां पति – पत्नी और तीन बच्चियों के साथ रहकर मवेशी चराते थे, दो दिन पहले संतुराम ने कहा कि अब आप लोग अपने गृहग्राम चले जाओ। तब पूरा परिवार पैदल जा ही रहे थे कि गढ़ के पास संतुराम तीन बाइक में 6 लोगों के साथ आया और उसे 2 साल की छोटी बेटी को घर तक घर छोड़ने की बात कहते जबरदस्ती ले गए और आधे रास्ते में छोड़ दिया, जैसे तैसे हो वह अपने गृहग्राम पहुंची। देर रात तक जब पति और दोनों बच्चियों को घर नहीं पहुंचे तो खुद दो दिनों तक जंगल और आसपास तलाश करती रही, आज लेमरू थाना पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी, जाकर पुलिस ने पहले संतुराम को पकड़ा और पूछताछ में घटना को अपने साथियों के साथ अंजाम देना कबूल किया।