Breaking News

Banner

सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने मुश्किल से पाया काबू ।

# प्रदीप पटेल | 25 Jan, 2021

बलौदाबाजार। भाटापारा के बस स्टैंड स्थित सब्जी बाजार में बीती रात लगी भीषण आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। नगरपालिका के दमकल ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। भाटापारा के बसस्टैंड स्थित सब्जी दुकानों और आसपास ठेलों में रविवार – सोमवार की दरमियानी रात लगभग तीन बजे के आसपास भीषण आग लग गयी।

आग लगने की सूचना पर भाटापारा नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया .जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सब्जी बेचने वालों की गुमटियों और ठेलों में रखे सामान जलकर राख हो गये थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, भाटापारा शहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की जांच में जुट गई है, इस संबंध जब शहर थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि पास ही में ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। शार्टसर्किट की वजह से आग लग सकती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।