Breaking News

Banner

दो साल पहले महिला ने रेप का आरोप लगाया था, आरोपी ने महिला और उसकी मासूम बेटी की हत्या कर दी ।

# प्रदीप पटेल | 23 Jan, 2021

रायपुर। राजधानी महिला और उसके मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई, हालांकि पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी को धर दबोचा है। घटना राजधानी के तेलीबांधा इलाके की है। शक है कि आरोपी ने महिला से बदला लेने के लिए इस तरह के वारदात को अंजाम दिया है। पुछताछ में ये बातें सामने आयी है कि महिला ने दो साल पहले आरोपी पर रेप का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के कृषि मेला मैदान के पीछे अब से कुछ दूर पहले ही मैदान में एक महिला और उसकी बच्ची का शव देखा गया है, जिसकी सूचना तेलीबांधा थाने में दी गई है।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शव को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे आरोपी ने पहले महिला से विवाद किया उसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद बच्ची के दो टुकड़े हो गये। पुलिस ने महिला और बच्चे का शव बरामद कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दो साल पहले लगाया था रेप का आरोप

अब तक तफ्तीश में पता चला है कि मृतका ने आरोपी पर रेप का आरोप लगाया था। पिछले महीनों में ही आरोपी जेल से छूटा था। जेल से छुटने के बाद भी आरोपी लगातार उस महिला से मिल रहा था। कहा जा रहा है कि आरोपी से ही उस महिला ये बच्चा भी था। इसी बीच आज पुराने मामले को लेकर विवाद बढ़ा और फिर आरोपी ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अभी इसे पुख्ता नहीं बता रही है। लेकिन आशंका इसी तरह की सामने आ रही है।