Breaking News

Banner

पत्नी ने दर्ज कराई प्रताड़ना की रिपोर्ट, तो पति ने प्रेमिका संग मिलकर की पिटाई ।

# प्रदीप पटेल | 18 Jan, 2021

भिलाई। रिसाली के मैत्रीकुंज निवासी शिकायतकर्ता विभा सिंह ने अपने पति जयप्रकाश सिंह व ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दो दिन पहले महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता की शादी 2005 में आरोपित से हुई थी। उसने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। साथ ही अपने पति पर किसी दूसरी तलाकशुदा महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था।

इस मामले में दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग भी कराई गई थी। लेकिन समझौता न होने पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित पति जयप्रकाश सिंह ने अपनी प्रेमिका निशा सरोज के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से मारपीट की। शिकायतकर्ता अपने घर जा रही थी। तभी सेंट थामस स्कूल रूआबांधा के पास आरोपितों ने उसे रोका और गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपित पति ने उससे मारपीट की। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने नेवई थाना पहुंचकर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।