Breaking News

Banner

चाउमीन खाने की बात पर दो दोस्तों में झगड़ा हुआ, बात बढ़ी, तो युवक ने अपने दोस्त पर पत्थर से हमला कर मार डाला ।

# प्रदीप पटेल | 17 Jan, 2021

सरगुजा। चाऊमीन खाने की बात पर दो दोस्तों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया, कि आरोपी ने अपने नाबालिग सहयोगी के साथ मिलकर अपने दोस्त की पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। बीते 14 जनवरी की शाम करीब 4 बजे आरोपी राहुल और मृतक आनंद गुप्ता के बीच चाऊमीन खाने को लेकर पहले हल्की – फुल्की झड़प हुई, फिर वे अपने-अपने घर चले गए। इसके बाद दोनों युवक बतौली के शिशु मंदिर स्कूल के समीप दोबारा मिले, और चाऊमीन खाने की बात पर फिर झगड़ने लगे। इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया, कि आरोपी राहुल भगत ने अपने नाबालिक सहयोगी के साथ मिलकर आनंद गुप्ता की पत्थर से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार करते हुए बताया, कि आरोपी राहुल भगत ने मृतक को पीछे से पकड़ रखा था, तभी नाबालिक आरोपी ने मृतक के सर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वह वहीं गिर कर धराशाई हो गया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, मृतक के परिजनों को जब इस बात की जानकारी लगी तो युवक को बतौली अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को गन्ने के बाड़ी से आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत न्यायालय में पेश कर दिया है।