Breaking News

Banner

ढाबा में शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक को मारपीट करना दो आरक्षक को पड़ा भारी ।

# प्रदीप पटेल | 16 Jan, 2021

कोरबा। ढाबा में शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक को मारपीट करना दो आरक्षकों को भारी पड़ गया, एसपी अभिषेक मीणा ने शिकायत मिलने पर ढाबा संचालक का मुलाहिजा कराकर दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार 14 तारीख की रात को डायल 112 के  ड्राइवर के साथ पसान थाने के आरक्षक क्रमांक 697 वीरेंद्र पटेल एवम आरक्षक क्रमांक 572 विजय बंजारे पसान क्षेत्र में स्थित  प्रिंस ढाबा पहुँचे, और शराब पीने के लिए डिस्पोजल ग्लास की मांग की पर ढाबा संचालक के द्वारा शराब नही पीने का निवेदन करने पर उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की। जिसकी शिकायत ढाबा मालिक विक्की उर्फ नरेंद्र जायसवाल से की जिस पर एसपी अभिषेक मिणा ने ढाबा संचालक का मुलाहिजा करवाया जिस में साधारण चोट पाए जाने पर दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।