Breaking News

Banner

केंद्रीय मंत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी की हुई मौत, मंत्री घायल ।

# प्रदीप पटेल | 12 Jan, 2021

बेंगलुरु। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की कार सोमवार को उत्तर कन्नड़ जिले के यल्लापुरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मंत्री नाइक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, और उनकी पत्नी विजया नाइक का निधन हो गया है।

इलाज के बाद श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह सचेत हैं, लेकिन गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय दोनों लोग यात्रा कर रहे थे, यह हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अकोला में हुआ है, उस दौरान श्रीपद नाइक अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे, बताया जा रहा है कि हादसे के बाद श्रीपद नाइक की पत्नी बेहोश थीं और उन्हें काफी देर तक होश नहीं आया, बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नाइक के साथ तीन लोग भी घायल

मूल रूप से गोवा के रहने वाले नाइक अपनी पत्नी विजया के साथ गोकर्ण जा रहे थे। येल्लापुर से गोकर्ण के बीच उनके ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया। हादसे में नाइक की पत्नी विजया और उनके पीए की मौत हो गई। वहीं मंत्री श्रीपद नाइक और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

मंदिरों में दर्शन करके लौट रहे थे मंत्री

जानकारी के मुताबिक, श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी सोमवार सुबह उत्तर कर्नाटक के येल्लापुर गए थे। वहां उन्होंने गणपति मंदिर, कवादिकरे मंदिर, पंडवासी ग्राम दीवी मंदिर और ईश्वरा मंदिर में दर्शन किए थे। इन मंदिरों में नाइक और उनकी पत्नी ने गणवाहन अनुष्ठान करके विशेष पूजा की थी। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

श्रीपद नाइक को फिलहाल गोवा के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री को फोन करके श्रीपद नाइक के इलाज के लिए उचित प्रबंध करने को कहा है, पीएम ने गोवा में श्रीपाद नाइक के इलाज के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गोवा के सीएम से फोन पर बात की है। श्रीपद नाइक आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी और रक्षा राज्य मंत्री मंत्री हैं ।