Breaking News

Banner

पिकनिक मनाने गयी दो लड़कियों की पानी में डूबने से मौत ।

# प्रदीप पटेल | 07 Jan, 2021

बीजापुर। नदी में पिकनिक मनाने गयी दो लड़कियों की पानी में डूबने से मौत हो गयी है। दोनों लड़कियां नैमेड की रहने वाली थी, और अपनी दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए मिंगाचल नदी आयी हुई थी। जानकारी के मुताबिक घटना जांगला थाना क्षेत्र के जैवारम मिंगाचल नदी की है। आज दोपहर में करीब 20 लोग पिकनिक मनाने के लिए यहां पहुंचे थे।

इस दौरान लकड़ी के नाव में सवार होकर नदी में कुछ लड़कियां घूम रही थी, तभी नाव अनबैलेंस हो कर गहरे पानी में पलट गयी। हादसे में दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गयी, जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनो लड़कियों के शव को पानी से निकाला गया। घटना के बाद मौके पर क्षेत्रिय विधायक और पुलिस की टीम पहुंची हुई है।