Breaking News

Banner

प्रदेश का अगला सरकारी मेडिकल कालेज जांजगीर जिले में खोला जाएगा, मुख्यमंत्री भूपेश का ऐलान, 1083 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात ।

# प्रदीप पटेल | 05 Jan, 2021

जांजगीर। प्रदेश का अगला सरकारी मेडिकल कालेज जांजगीर जिले में खोला जाएगा। सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जिले की जनता को 1083 करोड़ रुपये के 1255 विकास कार्यों की सौगात दी है। इनमें 262 करोड़ रुपये के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण और 821 करोड़ रुपये के 836 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। बघेल ने हसदेव नहर परियोजना के चन्द्रपुर क्षेत्र की तीन नहरों के संधारण कार्यों की स्वीकृति की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान भाइयों के हित में राजीव गांधी किसान न्याय योजना जारी रहेगी ।

उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1051 हितग्राहियों को एक करोड़ 12 लाख रुपये की सामग्री और चेक वितरित किए। किसान सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने की। विशिष्ट अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव, स्कूल शिक्षा और आदिवासी एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री प्रेमसिंह टेकाम, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत समेत क्षेत्र के कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

CM ने 1082.46 करोड़ के 1245 कार्यों की दी सौगात

जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में मंगलवार को आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले को 1082.42 करोड़ रुपये के 1245 विभिन्न कार्यों की सौगात दी। सम्मेलन में उन्होंने जिले के 1051 हितग्राहियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित किया। वहीं 262.108 करोड़ रुपये के 419 कार्यों का लोकार्पण और 820.938 करोड़ रुपए के 836 कार्यों का भूमिपूजन किया।

जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया उनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 13.855 करोड़ रुपये के 18 कार्य, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 1.62 करोड़ रुपये की लागत एक कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना 12.431 करोड़ रुपये के 26 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के 2.9 करोड़ रुपये के 02 कार्य, आयुर्वेद विभाग 27 लाख रुपये की लागत के कार्य, गृह निर्माण मंडल के 5.15 करोड़ रुपये के चार कार्य लोक निर्माण विभाग के 200 करोड रुपये के 24 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 3.26 करोड़ रुपये के 08 कार्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 22.51 करोड़ रुपये के 334 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।