Breaking News

Banner

नाबालिग किशोरी से आर्मी जवान, इंजीनियरिंग छात्र समेत 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म ।

# प्रदीप पटेल | 04 Jan, 2021

जशपुर। 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने है। जिसमें आर्मी का जवान और इंजीनियरिंग का छात्र भी शामिल है। पूरा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। जहां नाबालिग किशोरी तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। घटना 10 सितंबर 2020 की है। शराब के नशे में आरोपियों ने नाबालिग के मामा को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, गैंगरेप की घटना के बाद मामला आपस में ही सुलझा लेने के फिराक में तीनों दोस्तों ने एक तरकीब बनाई, कि तीनों में से कोई एक पीड़िता को अपने साथ रखेगा।

जिसके बाद दोस्तों ने मिलकर यह तय किया कि नाबालिग पीड़िता को आर्मी का जवान ही अपनाएगा। जवान ने इस पर हामी भी भर दी, जवान नाबालिग को अपने साथ अपने घर ले गया। फिर उसे घर में छोड़कर अपनी ड्यूटी जॉइन करने वापस जम्मू कश्मीर लौट गया। इधर जवान के घर वाले उस नाबालिग को प्रताड़ित और परेशान करने लगे। इस बीच नाबालिग दो महीने की गर्भवती भी हुई, लेकिन नाबालिग किशोरी का आरोप है, कि परिजनों ने उसका गर्भपात करा दिया।

इतना सब होने के बाद पीड़िता 2 जनवरी की शाम नारायणपुर थाने पहुंची और तीनों युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए, आप बीती थाना प्रभारी को सुनाई। थाना प्रभारी ललित नेगी ने बताया कि नाबालिग किशोरी तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद दो युवकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। आर्मी के जवान की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी जा रही है, जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।